रांची में मौका मिलते ही धोनी की चापलूसी करने पहुंचे गए अस्थायी कप्तान हार्दिक पांड्या!
कल से शुरू हो रही है इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज।
अद्यतन - जनवरी 26, 2023 10:44 पूर्वाह्न

कल से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करेगी, वहीं इस सीरीज के लिए एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। दूसरी ओर ये मुकाबला धोनी के शहर यानी की रांची में खेला जाएगा, साथ ही इस मैच से पहले कप्तान हार्दिक ने माही के फैन्स का दिल खुश कर दिया है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लंका को हराया था
हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी, इस दौरान टी20 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने लंका को मात दी थी और सीरीज को अपने नाम किया था।
धोनी के साथ तस्वीर लेकर क्या साबित कर रहे हैं हार्दिक पांड्या?
*कल से शुरू हो रही है इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज।
*पहला मैच होगा रांची में, साथ ही पूर्व कप्तान धोनी का घर भी है रांची में।
*इसी कड़ी में धोनी से मिलने पहंचे थे टी20 के कप्तान हार्दिक पांड्या।
*हार्दिक ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीर पोस्ट कर लिखा- शोले 2 आने वाली है।
हार्दिक पांड्या ने धोनी के साथ ये तस्वीर की पोस्ट
टीम इंडिया कुछ इस तरह पहुंची थी रांची के होटल में
कुछ इस प्रकार है टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार