कप्तान रोहित शर्मा को अब वड़ा पाव नहीं आता पसंद, फिटनेस खराब करने के लिए लगाई नई लत!
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने की मजेदार फोटो पोस्ट।
अद्यतन - जुलाई 16, 2023 5:27 अपराह्न

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज दौरे का आगाज धमाकेदार तरीके से किया है, जहां हिटमैन की कप्तानी में टीम ने जीत की कहानी लिखी। साथ ही खुद रोहित का भी बल्ला जमकर चला, जिसके बाद कप्तान उत्साह से लबरेज हैं और शायद उनको अपनी पसंद की चीजें खाने का मन हो रहा है अब काफी ज्यादा।
कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला मचा गया इस बार हल्ला
काफी समय से कप्तान रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी में फ्लॉप चल रहे थे, जिसके बाद उनपर सवाल खड़े होने शुरू भी हो गए थे। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाते ही रोहित ने सभी को चुप करा दिया, साथ ही अपनी पुरानी लय में भी वो लौट आए हैं। इससे पहले कप्तान का बल्ला ना तो WTC फाइनल में चला था और ना ही IPL में वो MI टीम के लिए कुछ खास कर पाए थे।
क्यों अपनी फिटनेस और खराब कर रहे हैं कप्तान रोहित शर्मा?
*टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने की मजेदार फोटो पोस्ट।
*तस्वीर में हिटमैन मोबाइल पर बात करते हुए आ रहे हैं नजर।
*कैप्शन में कप्तान ने ICE CREAM खाने की बात लिखी है।
*साथ ही उनके पोस्ट पर आए हैं कई सारे मजेदार कमेंट्स भी।
मजेदार कैप्शन के साथ रोहित की तस्वीर
जीत के बाद खास पोस्ट भी किया था शेयर
टी20 की कप्तानी हाथ से निकल सकती है
टीम इंडिया में लगातार बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, वहीं जब से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 हुआ है। उसकी के बाद से रोहित और विराट को टी20 प्रारूप के लिए नहीं चुना जा रहा है, जिसके बाद ये तो साफ हो गया है की रोहित से कभी भी टीम इंडिया की टी20 कप्तानी वापसी ले ली जाएगी। वहीं हिटमैन की जगह ये कप्तानी हार्दिक के हाथों में चली जाएगी, जो लगातार इस प्रारूप में टीम के नए विकल्प के तौर पर कप्तानी कर रहे हैं।