कप्तान रोहित ने खराब प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल से छीनी ट्रॉफी, फिर केएस भरत को थमाई
कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
अद्यतन - Mar 14, 2023 12:25 pm

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली, लेकिन इस पूरी सीरीज में केएल राहुल काफी खबरों में रहे। वहीं केएल के खबरों में रहने का कारण रहा उनका खराब प्रदर्शन, बतौर ओपनर इस खिलाड़ी से टीम को काफी उम्मीदें थी लेकिन राहुल इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए।
केएल राहुल बीच सीरीज में हो गए थे ड्रॉप
जी हां, केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट मैच में मौके मिले थे, लेकिन उसके बाद उन्हें अंतिम 11 में मौका नहीं दिया गया और उनकी जगह टीम में गिल ने लेते हुए शानदार शतक जड़ दिया इस सीरीज में।
कप्तान रोहित ने पूरी टीम के सामने केएल राहुल को किया बेइज्जत!
*कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*इस वीडियो में रोहित के हाथ में थी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी।
*केएल राहुल ने लेना चाही वो ट्रॉफी ने, लेकिन रोहित ने छीनी।
*जिसके बाद ये ट्रॉफी केएस भरत और सूर्यकुमार यादव को दी।
ट्रॉफी वाले वीडियो पर डालते हैं एक नजर
विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को दी अपनी जर्सी
वहीं चौथा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सभी का दिल जीत लिया, जहां कोहली ने कुछ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को अपनी टेस्ट जर्सी दी। साथ ही विराट का ये शानदार वीडियो खुद BCCI ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद ये काफी वायरल भी हुआ और फैन्स ने जमकर विराट की तारीफ की।