श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड पाए गए कोरोना संक्रमित - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड पाए गए कोरोना संक्रमित

टीम के सहायक कोच माइकल डी वेनुटो इस दौरे के शुरुआती समय में मुख्य कोच की जिम्मेदारी को संभालेंगे।

Andrew McDonald (Image Source: Getty Images)
Andrew McDonald (Image Source: Getty Images)

श्रीलंका के दौरे पर रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कोरोना टेस्ट होने के बाद वह संक्रमित पाए गए। जिसके चलते वह टीम के साथ रवाना नहीं हो सके और अब एक हफ्ते की देरी से वह श्रीलंका के लिए रवाना होंगे। जिसमें मैकडोनाल्ड को 7 दिन तक अब आइसोलेशन में बिताने होंगे।

7 जून से ऑस्ट्रेलियाई टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलना है। जिसमें उम्मीद यह की जा रही है कि 8 जून को एंड्रयू मैकडोनाल्ड टीम के साथ फिर से जुड़ जायेंगे। उस समय तक सहायक कोच माइकल डी वेनुटो इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा टीम के साथ स्पिन कोच के तौर पर एस श्रीराम और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज क्लिंट मैकॉय भी लिमिटेड ओवर्स सीरीज के दौरान मौजूद होंगे।

बता दें कि मुख्य कोच के पद पर नियुक्ति के बाद एंड्रयू मैकडोनाल्ड का यह पहला दौरा है। इस पद पर पहले जस्टिन लैंगर जिम्मेदारी संभाल रहे थे और बाद में डोनाल्ड को अंतरिम मुख्य कोच के तौर पर पाकिस्तान के दौरे पर इस साल की शुरुआत में भेजा गया था। मैकडोनाल्ड के अलावा टीम में अन्य 2 सहायक कोच के तौर पर न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी के अलावा आंद्रे बोरोवेक भी टेस्ट सीरीज के दौरान मौजूद होंगे।

इस दौरे की शुरुआत 3 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होगी, जिसके बाद दोनों ही देशों के बीच में 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी जिसका पहला मैच 14 जून को जबकि आखिरी मैच 24 जून को खेला जाएगा। वहीं इस दौरे का अंत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ जिसका पहला मैच 29 जून को जबकि दूसरा मैच 8 जुलाई से खेला जाएगा।

श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम:

आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), मिचल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिचल स्वेप्सन, डेविड वार्नर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर)।

श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम:

आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, कैमरुन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), मार्नश लाबुशाने, मिचल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिचल स्वेप्सन, डेविड वार्नर।

श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरुन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशाने, नाथन लियोन, मिचल मार्श, स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), मिचल स्टार्क, मिचल स्वेप्सन, डेविड वार्नर।

close whatsapp