शनाका ने युवा फैन से की मुलाकात जिसके जश्न का तीसरे T20I के दौरान वायरल हुआ वीडियो
दासुन शनाका ने भी इस वायरल वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया।
अद्यतन - जून 15, 2022 10:21 पूर्वाह्न

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मेहमान टीम ने पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। 11 जून को कैंडी में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम अपना सम्मान बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरी थी, और वे कामयाब भी रहे। हालांकि, यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत लिया।
श्रीलंका के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान दासुन शनाका ने कैंडी के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शानदार अर्धशतक बनाकर अपनी टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को चार विकेट से हराने में मदद की। श्रीलंकाई कप्तान की 25 गेंदों पर 54* रनों की पारी के दौरान स्टेडियम का माहौल काफी उल्लसित था, फैंस उनके हर एक शॉट को झूमकर एन्जॉय कर रहे थे।
जोशीले जश्न के कारण वायरल हुए फैन को दासुन शनाका से मिलने का मौका मिला
हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट टीम यह घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई, लेकिन इस जीत ने द्वीप राष्ट्र के फैंस को प्रफुल्लित कर दिया। इस बीच, मैच के दौरान एक युवा फैन द्वारा श्रीलंका टीम की जीत का उल्लासपूर्ण जश्न मनाने का वीडियो भी वायरल हुआ।
दरअसल, जैसे ही दासुन शनाका ने श्रीलंका की जीत के लिए आखिरी शॉट खेला, इस युवा फैन का उत्साह देखने लायक था, उसने काफी जोश और हर्ष के साथ अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया, जिसका एक वीडियो खुद कप्तान ने ट्विटर पर साझा किया है। न केवल यह युवा फैन बल्कि पूरे स्टेडियम में मौजूद घरेलू टीम के प्रशंसक अपनी सीटों से उठ खड़े हुए, और अंतिम ओवरों में श्रीलंकाई टीम और शनाका का उत्साहपूर्वक समर्थन कर रहे थे।
लेकिन, इस युवा फैन के जश्न ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, और कप्तान दासुन शनाका भी उसके जोश और हर्षावेश से इतने प्रभवित हुए कि उन्होंने खुद उनसे मिलने का फैसला किया। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने ट्विटर पर शनाका के साथ उस युवा फैन की तस्वीर साझा की और उसे टीम का सुपर फैन बताया।
यहां देखिए वीडियो –
https://twitter.com/dasunshanaka1/status/1535770260481396736?
Dasun Shanaka met the super fan of the month! 🤩#SLvAUS #CheerForLions pic.twitter.com/5YjBGe8X0Y
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) June 13, 2022