SL vs IND, 1st ODI आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Sri Lanka vs India के बीच का मैच?

SL vs IND, 1st ODI Match Prediction: श्रीलंका vs भारत के बीच पहला वनडे मैच कौन जीतेगा?

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को खेला जाएगा

SL vs IND (Photo Source: Getty Images)
SL vs IND (Photo Source: Getty Images)

SL vs IND Match Preview (मैच प्रीव्यू):

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है, जहां सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया है। अब दोनों टीमों के बीच 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

श्रीलंकाई टीम ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मार्च में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें टीम को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, भारत ने पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

SL vs IND Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच श्रीलंका बनाम भारत, पहला वनडे
वेन्यू आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो
दिन और समय 2 अगस्त, शुक्रवार, दोपहर 2ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 168
श्रीलंका ने जीते 57
भारत ने जीते 99
नो रिजल्ट 11
टाई 1

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

आर. प्रेमादासा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 225 रन है। टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

श्रीलंका (Sri Lanka):

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), दुनिथ वेलालागे, वानिंदु हसरंगा, चमिका करूणारत्ने, महिश तीक्षणा, अकीला धनंजया, असिथा फर्नांडो

भारत (India):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद यह विराट कोहली का पहला वनडे मैच होगा। उन्होंने पिछले सात मैचों में भारत के लिए 506 रन बनाए हैं। वह इस फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। सिराज वनडे सीरीज में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

SL vs IND Today’s Match Prediction: भारत जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 75-85

पहली पारी का स्कोर- 220-230

भारत ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 110-120

पहली पारी का स्कोर- 290-300

भारत ने जीत दर्ज की

close whatsapp