इंटरनेट पर वायरल हो रहा है रोहित शर्मा का ये वीडियो, दिखा हिटमैन का सबसे अलग अंदाज
रोहित शर्मा की वाइफ ने बनाया था उनका एक वीडियो।
अद्यतन - Jul 1, 2023 4:10 pm

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा किसी भी बात की ज्यादा चिंता नहीं करते हैं, उनका ये टेंशन फ्री अंदाज क्रिकेट मैदान के साथ-साथ बाहर भी देखने को मिलता है। वहीं इस समय हिटमैन अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं और आए दिन वो कोई ना कोई क्यूट पोस्ट शेयर कर ही देते हैं, जहां अब एक नया वीडियो उनके इंस्टाग्राम पर आया है।
रोहित शर्मा को लेकर उठने लगे हैं सवाल
टीम इंडिया ने आखिरी ICC ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी, बस उसके बाद से टीम इंडिया ICC टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल में फेल हो जाती है। विराट के बाद रोहित की कप्तानी में भी टीम इंडिया कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है, जिसके बाद क्रिकेट दिग्गज और फैन्स हिटमैन की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए अब बदलाव की मांग करने लगे हैं।
काफी पसंद आएगा आपको रोहित शर्मा का ये क्यूट वीडियो
*रोहित शर्मा की वाइफ ने बनाया था उनका एक वीडियो।
*वीडियो में हिटमैन अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।
*जहां वीडियो में रोहित ने बेटी को दिखाया है एक खास शो।
*इंस्टा पर शेयर किए गए वीडियो को फैन्स कर रहे हैं काफी पसंद।
एक नजर रोहित शर्मा के वायरल हुए वीडियो पर
कुछ दिनों पहले वाइफ के साथ भी तस्वीर की थी शेयर
जल्द ही टीम इंडिया के जुड़ जाएंगे हिटैमन
हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जिसके बाद कई खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पहुंच भी गई हैं। वहीं जल्द ही कप्तान रोहित शर्मा भी टीम के साथ जुड़ जाएंगे, फिलहाल वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए ही टीम इंडिया का ऐलान किया गया है। टी20 सीरीज के लिए टीम का आना बाकी है, जिसमें कप्तान रोहित को आराम दिया जा सकता है और हार्दिक को टीम की कमान सौंपी जा सकती है इस सीरीज के लिए।