होने वाले दामाद केएल राहुल को लेकर ससुर सुनील शेट्टी हुए ट्रोल
केएल राहुल के शतक पर सुनील शेट्टी किया था एक पोस्ट।
अद्यतन - अप्रैल 18, 2022 2:15 अपराह्न

शायद अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी से बड़ा कोई भी केएल राहुल का फैन नहीं है, जहां दोनों ही इस आईपीएल राहुल को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं और स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच प्यार परवान पर है, साथ ही ये बात अथिया के पिता यानी की सुनील शेट्टी भी जानते हैं। इसलिए वो LSG की जर्सी पहन कर केएल राहुल का सपोर्ट कर रहे हैं, साथ ही शायद अब सुनील शेट्टी केएल राहुल को अपना दामाद भी मान चुके हैं और खबरों की मने तो अथिया और राहुल की शादी को जल्दी ही हरी झंडी मिल सकती है।
केएल राहुल के लिए किया पोस्ट, तो सुनील शेट्टी हुए ट्रोल
केएल का जब-जब मैदान पर शानदार प्रदर्शन होता है, तब-तब शेट्टी परिवार में जश्न का माहौल होता है। जिसका नजारा मुंबई और LSG के बीच हुए मैच में देखने को मिला था, इस मैच में केएल राहुल ने शतक जड़ा था। जिसके बाद अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बल्लेबाज को बधाई दी थी और उनके लिए एक पोस्ट साझा किया था। वहीं मुंबई से पहले वाले मैच में राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए थे और उस मैच को देखने अथिया और सुनील शेट्टी पहुंचे थे।
*केएल के शतक पर सुनील शेट्टी ने किया था एक पोस्ट।
*पोस्ट पर फैन ने लिखा- इस बार आप नहीं गए थे ना, इसलिए शतक लगा।
*वहीं फैन के इस कमेंट पर अन्ना ने दिया बहुत करारा जवाब।
*अ्न्ना ने जवाब लिखा-बेटा आप अपने घर पर ध्यान दो।
अन्ना ने किया था राहुल के लिए ये वाला पोस्ट
वहीं इस पोस्ट पर फैन को दिया कमेंट में ऐसा जवाब

अथिया ने भी केएल के शतक पर डाली थी इंस्टा स्टोरी
