SL vs IND: रंजन मदुगले 400 वनडे मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले पहले मैच रेफरी बने
श्रीलंका के रंजन मदुगले पहले मैच रेफरी बने हैं जिन्होंने 400 वनडे मुकाबलों में अंपायरिंग की है।
अद्यतन - अगस्त 7, 2024 7:03 अपराह्न

श्रीलंका के रंजन मदुगले पहले मैच रेफरी बने हैं, जिन्होंने 400 वनडे मुकाबलों में अंपायरिंग की है। उन्होंने यह शानदार उपलब्धि इस समय खेले जा रहे श्रीलंका बनाम भारत मैच के दौरान हासिल की। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।
बता दें, रंजन मदुगले ने अपने मैच रेफरी के करियर की शुरुआत 1993 में की थी। उन्होंने अपने अंपायरिंग की छाप सिर्फ वनडे में ही नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी छोड़ी है। रंजन मदुगले ने अभी तक 200 टेस्ट मुकाबलों में भी अंपायरिंग की है। यह भी अपने आप में एक शानदार रिकॉर्ड है। आईसीसी की ओर से श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने इस अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए उन्हें मदुगले को सम्मानित किया।
Ranjan Madugalle becomes the first match referee to officiate 400 ODIs 🤩#SLvIND | 📸: @OfficialSLC pic.twitter.com/8QQvfvAwXf
— ICC (@ICC) August 7, 2024
रंजन मदुगले को उनकी यह शानदार उपलब्धि हासिल करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं: Simon Taufel
रेफरी की भूमिका निभाने से पहले रंजन मदुगले ने श्रीलंका की ओर से एक खिलाड़ी के रूप में 21 टेस्ट और 63 वनडे मुकाबलों में भाग लिया था। Simon Taufel जो खुद एक पूर्व एलीट पैनल अंपायर है, उन्होंने रंजन मदुगले को इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक Simon Taufel ने कहा कि, ‘रंजन मदुगले की लंबी उम्र उल्लेखनीय हैं। वह मेरे अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग करियर की शुरुआत और अंत में भी थे। उन्होंने श्रीलंका, आईसीसी और क्रिकेट के खेल की सेवा पूरी निष्ठा के साथ की है। काफी अच्छा लग रहा है कि उन्होंने यह बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। उम्मीद है वो आगे आने वाले समय में भी ऐसे कई रिकॉर्ड्स तोड़ेंगे।’
🎉 Congratulations to Mr. Ranjan Madugalle on his 4️⃣0️⃣0️⃣th ODI as a match referee! 🎉
On behalf of the @ICC , Sri Lanka Cricket CEO Ashley de Silva presented a plaque to commemorate this incredible milestone. pic.twitter.com/S5liFJJ4ES
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 7, 2024
वहीं श्रीलंका बनाम भारत तीसरे वनडे मुकाबले की बात करें तो मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी का फैसला किया और सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस के अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 248 रन बनाए। अब भारत को जीत के लिए 249 रनों की जरूरत है। फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है।