SL vs IND, 3rd ODI Match Prediction: श्रीलंका vs भारत के बीच तीसरा वनडे मैच कौन जीतेगा?
श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा
अद्यतन - Aug 6, 2024 5:02 pm

SL vs IND Match Preview (मैच प्रीव्यू):
श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच टाई हुआ था, वहीं दूसरे मैच में मेजबान टीम ने भारत को 32 रनों से शिकस्त दी थी।
श्रीलंका ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया अच्छी शुरुआत के बावजूद लक्ष्य का पीछा करते हुए 42.2 ओवरों में 208 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जेफरी वेंडरसे ने अपने स्पेल में 33 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
SL vs IND Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | श्रीलंका बनाम भारत, तीसरा वनडे |
| वेन्यू | आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो |
| दिन और समय | 7 अगस्त, बुधवार, दोपहर 2ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 170 |
| श्रीलंका ने जीते | 58 |
| भारत ने जीते | 99 |
| नो रिजल्ट | 11 |
| टाई | 2 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
आर. प्रेमादासा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 225 रन है। टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
श्रीलंका (Sri Lanka):
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, दुनिथ वेलालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे मैच में 44 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली थी। भारतीय कप्तान तीसरे वनडे मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
वाशिंगटन सुंदर ने पिछले मैच में 10 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वह सीरीज के आखिरी मैच में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
SL vs IND Today’s Match Prediction: जो भी टीम टॉस जीतेगी वह आज का मैच जीतेगी
सिनैरियो 1
श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर- 260-270
श्रीलंका ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 60-70
पहली पारी का स्कोर- 280-290
भारत ने जीत दर्ज की