SL vs IND, 3rd ODI: 20वें ओवर में मिली भारत को पहली सफलता, अक्षर पटेल ने पथुम निसांका को भेजा पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IND, 3rd ODI: 20वें ओवर में मिली भारत को पहली सफलता, अक्षर पटेल ने पथुम निसांका को भेजा पवेलियन

तीसरे वनडे मैच में पथुम निसांका ने 45 रनों की पारी खेली।

Axar Patel & Pathum Nissanka (Photo Source: Getty Images)
Axar Patel & Pathum Nissanka (Photo Source: Getty Images)

SL vs IND, 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच 7 अगस्त को आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। जहां मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया।

हालांकि, अक्षर पटेल ने श्रीलंका की पारी के 20वें ओवर में पथुम निसांका को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। और इस तरह श्रीलंका ने शानदार शुरुआत के बाद 89 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया।

अक्षर पटेल ने इस तरह पथुम निसांका को भेजा पवेलियन

अक्षर पटेल द्वारा डाले गए 20वें ओवर की पहली तीन गेंदों का सामना अविष्का फर्नांडों ने किया था। पहली दो गेंदों पर फर्नांडो कोई रन नहीं ले पाए थे। फिर तीसरी गेंद को मिड-विकेट की ओर मारकर वह एक रन के लिए भागे और स्ट्राइक पथुम निसांका को दिया। ओवर की चौथी गेंद डॉट हुई और फिर पांचवीं गेंद पर पथुम निसांका विकेट गंवा बैठे।

निसांका ने स्लॉग-स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया था, लेकिन टॉप-एज लगने के बाद गेंद ऊपर गई और कवर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक अच्छा कैच पकड़ा। निसांका ने 65 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली।

यहां देखें पथुम निसांका के आउट होने का वीडियो-

तीसरे वनडे में भारत ने किए दो बड़े बदलाव

बता दें कि श्रीलंकाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में इस वक्त 1-0 से आगे चल रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच टाई हुआ था, वहीं दूसरे मैच में भारत को 32 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। पहले दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ने तीसरे वनडे के प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। मैनेजमेंट ने केएल राहुल और अर्शदीप सिंह को ड्रॉप कर ऋषभ पंत और रियान पराग को टीम में शामिल किया है।

close whatsapp