विराट कोहली

VIDEO: कोहली के सामने ही फैंस ने लगाए चोकली-चोकली के नारे, गुस्से से लाल हुए विराट

विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

Virat Kohli (Photo Source: X)
Virat Kohli (Photo Source: X)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करने वाले हैं। हालांकि, सीरीज से पहले कोलंबो में पहले ट्रेनिंग के दौरान ही फैंस ने कोहली को बुरी तरह ट्रोल कर दिया। दरअसल, कोहली अपने साथी खिलाड़ियों के संग ड्रेसिंग रूम में शैडो प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी पीछे से कुछ फैंस ‘चोकली, चोकली’ के नारे लगाते हुए सुनाई दिए। जाहिर तौर पर विराट को फैंस की ये नारेबाजी पसंद नहीं आई और इससे वो काफी नाखुश दिखे।

बता दें कि इस शब्द का पहली बार इस्तेमाल 2019 विश्व कप के दौरान किया गया था, जब कोहली सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। ये तीसरी बार था जब कोहली आईसीसी के नॉकआउट मैच में एक रन बनाकर आउट हुए थे। इससे पहले 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा ही हुआ था।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे विराट कोहली

श्रीलंका के खिलाफ 2 अगस्त से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए कोहली इस समय श्रीलंका में हैं। रोहित, कोहली और पहली बार टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा सहित वनडे टीम में शामिल खिलाड़ी रविवार को यहां पहुंचे। बता दें कि रोहित, कोहली और कुलदीप यादव टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर भी टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने भारत की तरफ से सीमित ओवरों का अंतिम मैच पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। अय्यर उसके बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे।

आपको बता दें कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले सिर्फ 6 वनडे मैच खेलेगी। श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और फिर अगले साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के सभी मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होंगे। पहला मैच दो अगस्त, दूसरा चार अगस्त और तीसरा मैच सात अगस्त को खेला जाएगा।

close whatsapp