SL vs IND : वाशिंगटन सुंदर का बड़ा खुलासा, श्रीलंकाई स्पिनर्स के खिलाफ हेड कोच ने बनाया ये खास प्लान

SL vs IND : वाशिंगटन सुंदर का बड़ा खुलासा, श्रीलंकाई स्पिनर्स के खिलाफ हेड कोच ने बनाया ये खास प्लान

IND vs SL: वाशिंगटन सुंदर ने खुलासा किया है कि हेड कोच गौतम गंभीर ने श्रीलंका की मुश्किल परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजी को खेलने के तरीके बताए हैं।

Washington Sundar (Pic Source X)
Washington Sundar (Pic Source X)

टीम इंडिया साल 1997 के बाद से श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज हार से बचने के लिए तीसरे ODI मैच के लिए बेजोड़ तैयारी में लगी है। इस बीच ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने मंगलवार, 6 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर्स के खिलाफ प्लान को लेकर बात की।

बता दें कि पहले वनडे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 75 रन की साझेदारी के बाद पूरी टीम 230 रनों पर ढेर हो गई थी। वहीं दूसरे वनडे में सलामी बल्लेबाजों के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन 241 रनों का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम अंत में 208 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

IND vs SL: बैटिंग कोलैप्स पर भड़के गौतम गंभीर 

इस बीच वाशिंगटन सुंदर ने खुलासा किया है कि नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने श्रीलंका की इन मुश्किल परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजी को खेलने के तरीके बताए हैं। युवा खिलाड़ी ने बताया कि गंभीर ने कहा कि बल्लेबाजों को व्यक्तिगत रूप से एक तरीका खोजना होगा और श्रीलंका की बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से निपटने के लिए खुद ही कुछ प्लानिंग करनी होगी।

वाशिंगटन सुंदर ने बुधवार, 7 अगस्त को कोलंबो में होने वाले तीसरे वनडे से पहले कहा-

“हेड कोच गौतम गंभीर से इन परिस्थितियों में स्पिन का मुकाबला करने के बारे में बहुत सारी जानकारी मिली। वह स्पिन के खिलाफ एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। अब हमारी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया गया है।”

सुंदर ने कहा कि तीसरा वनडे जीतने से भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में होने वाले मैचों में टीम काआत्मविश्वास बढ़ेगा। गौरतलब है कि श्रीलंका भारत के साथ 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप का सह-मेजबान है। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने मैच श्रीलंका में खेलने की संभावना हो सकती है। ऐसे में भारत के लिए इन पिचों को समझना बहुत जरूरी है।

“यह हम सभी के लिए इस मैच को जीतने का बड़ा अवसर है, क्योंकि हम जानते हैं कि स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में बेहतरीन आक्रमण के खिलाफ खेलना हमें बड़े टूर्नामेंटों में मदद करेगा।”

यह भी देखें: IND vs SL Dream11 Prediction in Hindi for 3rd ODI

close whatsapp