SL vs PAK 1st Test Day-2: सऊद शकील और आगा सलमान की बदौलत पाकिस्तान अच्छी स्थिति में, दूसरे दिन प्रभात जयसूर्या ने झटके 3 विकेट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs PAK 1st Test Day-2: सऊद शकील और आगा सलमान की बदौलत पाकिस्तान अच्छी स्थिति में, दूसरे दिन प्रभात जयसूर्या ने झटके 3 विकेट 

पाकिस्तान अभी भी पहली पारी के आधार पर श्रीलंका से 91 रनों से पीछे

Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test (Image Credit- Twitter)
Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test (Image Credit- Twitter)

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच जारी पहले टेस्ट मैच का आज 17 जुलाई, सोमवार को दूसरा दिन समाप्त हुआ। बता दें कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए 45 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं, व टीम अभी भी पहली पारी के आधार पर श्रीलंका से 91 रनों से पीछे है। पाकिस्तान की ओर से क्रीज पर सऊद शकील और आगा सलमान क्रीज पर डटे हुए हैं।

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, दूसरे दिन का हाल:

बता दें कि श्रीलंका ने आज पहले दिन बनाए 242 रनों के आगे खेलना शुरू किया और खेल के पहले दिन 94 रन बनाकर नाबाद रहे धनंजय डिसिल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, तो अनुभवी एंजलो मैथ्यूज ने 64 रनों का योगदान दिया।

इसके बाद श्रीलंका की पहली पारी 95.2 ओवर में 312 रनों पर सिमट गई। दूसरी ओर पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह व अबरार अहमद को 3-3 विकेट मिले, तो आगा सलमान भी 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

तो वहीं जैसे ही पाकिस्तान की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो लंकाई तेज गेंदबाज कसुन रजीथा ने इमाम उल हक को 1 रनों पर कैच आउट कराया, तो स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने भी ओपनर अबदुल्ला शफीक को 19 रनों पर कैच आउट कराकर, पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शान मसूद बल्लेबाजी करते हुए अच्छे दिख रहे थे, लेकिन 39 रनों के स्कोर पर वह रमेश मेंडिस की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

तो वहीं पूर्व कप्तान सरफराज अहमद 17 और वर्तमान कप्तान बाबर आजम भी 13 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद छठे विकेट के लिए सऊद शकील (69*) और आगा सलमान (61*) के बीच 120 रनों की साझेदारी से पाकिस्तान की पारी पटरी पर लौटी। तो वहीं आखिरी सेशन के खत्म होने से पहले बारिश की वजह से खेल रूका रहा और उसके बाद अंपायर्स द्वारा दूसरे दिन के स्टंप की घोषणा कर दी गई।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/cric_phobia/status/1680915982544691201?s=20

 

close whatsapp