SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा
मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगातर मैच खत्म किया
अद्यतन - अगस्त 9, 2026 7:19 अपराह्न

श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के नांदेस्क्रिप्टस क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने गेंदबाज मोहम्मद सिराज के तूफानी प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत हासिल की।
सिराज ने पारी के आखिरी ओवर में केशरा नुवंता के खिलाफ लगातार तीन छक्के समेत एक चौका व सिंगल लेकर 24 रन बनाए और अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिला दी। मुकाबले में सिराज ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में आक्रामक रुख अपनाते हुए 15 गेंदों में नाबाद 32* रन बनाए।
Mohammed Siraj with the winning runs 🔥🔥
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
श्रीलंका क्रिकेट 11 बनाम भारतीय टीम प्रैक्टिस मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो श्रीलंका क्रिकेट 11 ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम ने 90 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 363/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। पहली पारी में टीम के लिए निशान मधुष्का ने 66, रविंदू रसंता ने 74 और कप्तान सोनल दिनुषा ने 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली।
दूसरी ओर, भारत की ओर से पहली पारी में स्पिनर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के हाथ एक सफलता लगी।
इसके बाद, भारत ने 90 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 357/6 का एक शानदार स्कोर बनाया। यशस्वी जायसवाल के (0) के शून्य पर आउट होने के बाद, देवदत्त पडिक्कल 142* रन बनाकर नाबाद रहे, तो रवींद्र जडेजा ने 63 रनों का योगदान दिया। साथ ही मानव सुथार ने 41 और सारांश जैन ने 22 रन बनाए, तो गुरनूर बराड़ 18 गेंदों में 36* रन बनाकर नाबाद रहे।
इसके बाद, श्रीलंका 11 ने दूसरी पारी में 200 रन बनाए और भारत के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 207 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 61, शुभमन गिल ने 44, ऋषभ पंत ने 28, ध्रुव जुरेल ने 17 और रवींद्र जडेजा ने 22 रन बनाए। अंत में मोहम्मद सिराज ने (32* रन, 15 गेंद) ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारत को 6 विकेट से एक रोमांचक जीत दिला दी।