श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में अंपायरों से हुई भारी चूक; इन कारणों से सुर्खियों में रहा यह मैच
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड ODI सीरीज का विजेता 3 जुलाई को अंतिम मैच में पता लगेगा।
अद्यतन - जुलाई 1, 2023 3:09 अपराह्न

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच 30 जून को गाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान ऑन-फील्ड अंपायरों से एक बहुत बड़ी चूक हो गई।
दरअसल, एक वनडे मैच में एक गेंदबाज केवल 10 ओवर डाल सकता है, लेकिन इस मैच में एक गेंदबाज ने 11 ओवर डाले, जिसकी गिनती अनजाने में ऑन-फील्ड अंपायर नहीं कर पाए। हालांकि, इस चूक का मैच के परिणाम पर कोई खास असर नहीं पड़ा, क्योंकि न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान टीम को 111 रनों से मात देकर जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
Eden Carlson ने दूसरे वनडे में फेंके 11 ओवर
दरअसल, न्यूजीलैंड के ऑफ-स्पिनर Eden Carlson ने इस मैच में 10 के बजाय 11 ओवर फेंके, और इस दौरान उन्होंने एक मेडेन ओवर डाला। ईडन कार्सन ने 11 ओवरों में 41 रन देकर दो विकेट चटकाएं और व्हाइट फर्न्स की इस विशाल जीत में अपना योगदान दिया। कार्सन ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की पारी के 45वें ओवर की समाप्ति पर 2/40 के आंकड़े के साथ अपने दस ओवरों के कोटे को पूरा कर लिया था।
लेकिन कीवी स्पिनर ने उसी छोर से गेंदबाजी करना जारी रखा और एक अतिरिक्त ओवर फेंका, जिसमें पांच डॉट गेंदें और एक सिंगल शामिल था, क्योंकि ऑन-फील्ड अंपायर ने ओवर समाप्ति का इशारा नहीं किया। जब कार्सन ने अपना 11वां ओवर फेंका, तब तक श्रीलंका को अंतिम चार ओवरों में 119 रन चाहिए थे और केवल एक विकेट बचा था। तो अंपायरों की इस चूक का मैच के परिणाम पर न के बराबर असर पड़ा, लेकिन यह गलती पकड़ाए जाने में अधिक समय नहीं लगा।
न्यूजीलैंड के खाते से कटे पांच रन
अब इस ODI सीरीज का विजेता 3 जुलाई को अंतिम वनडे में पता लगेगा। इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी के दौरान बल्लेबाजों के पिच पर दौड़ने के कारण श्रीलंका को पांच पेनल्टी रन दिए गए। ब्रुक हॉलिडे और ली ताहुहू को विकेट पर दौड़ने के लिए दंडित करने से पहले अंपायर ने चेतावनी जारी की थी। लेकिन उन्होंने अपनी गलती फिर दोहराई और मेहमान टीम के खाते से पांच रन काट लिए गए।
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें