12 मार्च के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल । CricTracker Hindi

SM Trends: 12 मार्च के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है।

SM Trends Of 12 March
SM Trends Of 12 March

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। सभी टीमों को आगामी टूर्नामेंट के लिए जमकर अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। आगामी टूर्नामेंट से पहले पिछले सीजन की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी नई जर्सी का खुलासा कर दिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए अपनी जर्सी रिवील की है, जिसमें वीडियो की शुरुआत भारतीय टीम के टी20 खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के साथ हो रही है। वीडियो में अभिषेक शर्मा सफेद टीशर्ट पहने हुए ऑरेंज और ब्लैक रंग से पेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद टीम की जर्सी पर ड्रीम 11 और केंट के लोगो बनाए गए। सबसे पहले अभिषेक शर्मा जर्सी में नजर आ रहे हैं। वीडियो के लिए कैप्शन के साथ विद फायर हैशटैग दिया गया है।

आईसीसी ने आज यानी 12 मार्च को आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी 2025 के विजेता की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को यह अवॉर्ड दिया गया है। शुभमन गिल ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

close whatsapp