SM Trends: 14 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 14 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा और अंतिम वनडे मैच कोलंबो में खेला गया था। इस मैच को श्रीलंका ने 174 रन से अपने नाम किया।

SM Trends Of 14 Feb
SM Trends Of 14 Feb

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा और अंतिम वनडे मैच कोलंबो में खेला गया था। इस मैच को श्रीलंका ने 174 रन से अपने नाम किया। इस तरह श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। इसके साथ ही सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की।

बता दें कि, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान श्रीलंका ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 281 रन बनाए थे। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 101 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जबकि कप्तान चरिथ असलंका ने 78* रनों का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का ने 51 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 107 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से सबसे अधिक रन (29) कप्तान स्टीव स्मिथ  ने बनाए।

वहीं इसके अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इस समय काफी खराब स्थिति में है, लेकिन अगर उन्हें मैच को जीतना है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना होगा।

 

 

close whatsapp