SM Trends: 14 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 14 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इस पूरे महीने काफी अच्छा रहा था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी घातक गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था।

SM Trends Of 14 Jan
SM Trends Of 14 Jan

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने व्हाइट जैकेट का अनावरण किया। इस प्रोमो का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वहीं आईसीसी ने आज यानी 14 जनवरी को पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ दिसंबर 2024 की घोषणा की है। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस अवार्ड को अपने नाम किया है। बुमराह का प्रदर्शन इस पूरे महीने काफी अच्छा रहा था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी घातक गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था।

इसके अलावा ICC U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 की शुरूआत जल्द होने वाली है। इस शानदार टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी 16 देशों ने अपने-अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।

 

close whatsapp