SM Trends: 16 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 16 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल वडोदरा के कुटुंबी स्टेडियम में विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच में खेला जा रहा है।

SM Trends Of 16 Jan
SM Trends Of 16 Jan

इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल वडोदरा के कुटुंबी स्टेडियम में विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दूसरे सेमीफाइनल मैच में विदर्भ ने काफी अच्छी शुरुआत की है।

विदर्भ की ओर से ध्रुव शेरॉय ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए, जबकि यश राठौड़ ने 116 रनों का योगदान दिया। महाराष्ट्र को अगर यह मैच जीतना है, तो उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करनी बेहद जरूरी है।

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का महत्वपूर्ण मैच ब्रिस्बेन हीट ओर होबार्ट हरिकेन्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में ब्रिस्बेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए। टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की धुआंधार पारी खेली। होबार्ट हरिकेन्स को अगर यह मैच जीतना है, तो उन्हें 20 ओवर में 202 रन बनाने होंगे।

 

close whatsapp