SM Trends: 17 अक्टूबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 17 अक्टूबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल ने 13 रनों की पारी खेली।

SM Trends Of 17 October
SM Trends Of 17 October

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेल का पहला दिन बारिश की वजह से रद्द हो गया था। हालांकि दूसरे दिन टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और मेजबान अपनी पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गया।

टीम इंडिया की ओर से इस मैच में किसी भी बल्लेबाज ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल ने 13 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट इस समय मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 366 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 291 रन पर ऑलआउट हो गया। तीसरे दिन के टी ब्रेक तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 134 में बना लिए है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?