SM Trends: 24 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 24 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का चैलेंजर मैच सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच में खेला जा रहा है।

SM Trends Of 24 Jan
SM Trends Of 24 Jan

आईसीसी ने आज यानी 24 जनवरी को आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2024 की घोषणा कर दी है। टीम का कप्तान ऑस्ट्रेलिया का अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस को नियुक्त किया गया है। यही नहीं आईसीसी ने आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 का भी ऐलान किया है जिनकी कप्तानी श्रीलंका के चरिथ असलंका को दी गई है।

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का चैलेंजर मैच सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज जॉर्डन सिल्क में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43* रन बनाए। सिडनी थंडर को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 152 रन बनाने हैं। बता दें कि, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो फाइनल में होबार्ट हरिकेनस के खिलाफ होबार्ट में महत्वपूर्ण मैच खेलेगी।

close whatsapp