SM Trends: 24 मई के IPL के बेहतरीन Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल । CricTracker Hindi

SM Trends: 24 मई के IPL के बेहतरीन Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आईपीएल 2025 के डबल हेडर का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2025 (Image Credit- Twitter/X)
IPL 2025 (Image Credit- Twitter/X)

आज यानी 24 मई को बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी बेहतरीन खिलाड़ी शुभमन गिल को करते हुए देखा जाएगा। शुभमन गिल इस समय आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी इस टूर्नामेंट में शानदार रही है।

तो वहीं, आईपीएल 2025 का शानदार मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 23 मई को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 42 रन से जीत दर्ज की। मैच खत्म होने के बाद टीम के खिलाड़ियों को शानदार तरीके से इस जीत को सेलिब्रेट करते हुए देखा गया।

इसके अलावा आईपीएल 2025 के डबल हेडर का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यही नहीं, दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में होगा। सभी टीमों को आगामी मैच के लिए जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया।

close whatsapp