SM Trends: 30 दिसंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 30 दिसंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से मात दी।

SM Trends Of 30 December
SM Trends Of 30 December

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से मात दी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का बेहतरीन मुकाबला सिडनी थंडर और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 156 रन बनाए हैं। टीम की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 86* रनों की तूफानी पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान डेविड वार्नर ने मेलबर्न रेनेगेड्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। मेलबर्न रेनेगेड्स को अगर यह मैच जीतना है, तो उन्हें 20 ओवर में 157 रन बनाने होंगे।

 

close whatsapp