6 मार्च के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल । CricTracker Hindi

SM Trends: 6 मार्च के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

महिला प्रीमियर लीग 2025 में आज यानी 6 मार्च को मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जाना है।

SM Trends Of 6 March
SM Trends Of 6 March

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला गया था। इस मैच को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया। टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की।

वहीं अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम इस मैच को जरूर अपने नाम करना चाहेगी। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि अब फाइनल कौनसी टीम अपने नाम करती है।

इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग 2025 में आज यानी 6 मार्च को मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जाना है। यह मैच यूपी वारियर्स को जीतना बेहद जरूरी है। वहीं आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के रूप में साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया है।

 

close whatsapp