World Cup 2023: किसी ने तो Babar Azam को भारत आने से पहले दिया था खास गिफ्ट, अभ्यास मैच में नजर आई उसकी झलक - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: किसी ने तो Babar Azam को भारत आने से पहले दिया था खास गिफ्ट, अभ्यास मैच में नजर आई उसकी झलक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत पहुंच चुकी है।

Babar Azam. (Image Source: PCB/X)
Babar Azam. (Image Source: PCB/X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत पहुंच चुकी है। जब से Babar Azam की अगुआई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत पहुंची है, तब से से सुर्खियों में बनी हुई है।

चाहे वह हैदराबाद एयरपोर्ट पर उनका भविष्य स्वागत हो या फिर टीम होटल में उनकी शानदार मेहमाननवाजी, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से लेकर के पाकिस्तानी फैंस और PCB हर कोई भारत की मेजबानी से बहुत खुश है, जिसके चर्चे पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Babar Azam ने अपने स्पेशल जूतों से खिंचा लोगों का ध्यान

इस बीच, आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला वार्म-अप मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 29 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरान एक बार फिर बाबर आजम सुर्खियों में आ गए हैं और इसका कारण उनका परफॉर्मेंस नहीं है, बल्कि उनके आकर्षक जूते हैं। दरअसल, बाबर आजम के सफेद जूतों में एक इमोजी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

यहां पढ़िए: पीसीबी चीफ जाका अशरफ ने भारत को कहा ‘दुश्मन देश’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पाकिस्तान के कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले से पहले स्पेशल जूते पहने हुए नजर आए। बाबर के जूतों की खासियत यह थी कि उन पर एक स्माइली इमोजी अंकित था, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया, और अब यह तस्वीर पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखिए वो वायरल तस्वीर:

अगर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड वार्म-अप मैच की बात करें तो बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मात्र 12 ओवरों के अंदर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। इस समय पाकिस्तान का स्कोर 86 रनों पर दो विकेट है।

यहां देखिए वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?