ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं स्मृति मंधाना, बताए खास प्लान - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं स्मृति मंधाना, बताए खास प्लान

स्मृति मंधाना के मुताबिक यह मैच बहुत ही जरूरी होगा और टीम इंडिया इसे जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

Smriti Mandhana (Pic Source-X)
Smriti Mandhana (Pic Source-X)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। हालांकि, तमाम क्रिकेट फैंस टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच 6 अक्टूबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह शानदार मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर अपना पक्ष रखा है। स्मृति मंधाना के मुताबिक यह मैच बहुत ही जरूरी होगा और टीम इंडिया इसे जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान स्मृति मंधाना ने यह भी कहा कि दुबई की गर्मी में खेलना बहुत ही मुश्किल होने वाला है। स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘यह आसान नहीं रहा है। हम लोग भारत से आए हैं लेकिन इस गर्मी को झेलना हमारे लिए भी शुरुआत में बहुत ही मुश्किल भरा रहा था। मैं यही दुआ करती हूं कि जब तक हम अपना पहला मैच खेलेंगे हम इस परिस्थिति को अच्छी तरह से समझ जाएंगे।

तैयारी अच्छी तरह से चल रही है। दुबई आने से पहले बेंगलुरु में हमारा बेहतरीन कैंप रहा था और हमने सभी महत्वपूर्ण पहलू पर काम किया। अब हम आने वाली चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिन में खेलना हमारे लिए बहुत ही मुश्किल होगा, क्योंकि यहां बहुत गर्मी होने वाली है। लेकिन हम लोग टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं और कोई भी बहाना नहीं चलेगा। जब तक हम लोग पाकिस्तान का सामना करेंगे टीम तैयार हो चुकी होगी। हमें मानसिक रूप से अपने आपको मजबूत रखना है और बेहतरीन प्रदर्शन करना है।’

भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत फैंस के लिए इमोशन से ज्यादा होती है: स्मृति मंधाना

अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत को लेकर कहा कि, ‘भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत फैंस के लिए इमोशन से ज्यादा रहती है। ऐसा नहीं है कि हम लोग एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। सभी खिलाड़ियों को एक दूसरे के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है, लेकिन यह दोनों देशों का इमोशन है जो इस मैच को महत्वपूर्ण बनाता है।

मेरे लिए वर्ल्ड कप का हर मैच खास है और हम सभी में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच में सभी का इमोशन काफी ऊपर रहेगा। हम लोगों के लिए सभी मैच बेहद जरूरी है और हम अपना शत-प्रतिशत देना चाहेंगे। न्यूजीलैंड और श्रीलंका मजबूत टीमें हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं है। ऑस्ट्रेलिया का सामना करना हमेशा ही रोमांचक रहा है क्योंकि वो जबरदस्त टीम है और उनको हराना हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है।’

शेफाली वर्मा की भी जमकर प्रशंसा की स्मृति मंधाना ने

शेफाली वर्मा को लेकर स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘उनके साथ टीम की ओपनिंग करना सच में मजेदार बात रही है। हमारी बातचीत हमेशा मजाकिया रही है और मैं उम्मीद करती हूं कि माइक में हम लोगों की बातचीत कभी ना आए। पिछले दो से तीन सालों से हम लोग भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं और एक-दूसरे के खेल को काफी अच्छी तरह से जानते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि हम लोग आंखों-आंखों में ही बात कर लेते हैं और हमारा बॉण्ड भी काफी मजबूत है।’

हरमनप्रीत कौर को लेकर स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘उनके साथ अभी तक का मेरा सफर सच में शानदार रहा है। वो काफी अनुभवी खिलाड़ी है और मैं उनकी हमेशा तारीफ करती हूं। वो मेरी हमेशा से ही आदर्श रही हैं और युवा खिलाड़ियों को भी वो काफी प्रोत्साहित करती हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?