IND-W vs AUS-W: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे ODI मैच में हुआ भयानक हादसा; दर्द से कराहते हुए मैदान से लौटी स्नेह राणा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND-W vs AUS-W: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे ODI मैच में हुआ भयानक हादसा; दर्द से कराहते हुए मैदान से लौटी स्नेह राणा

भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए 259 रनों की जरूरत है।

India Women. (Image Source: X)
India Women. (Image Source: X)

India Women vs Australia Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम इस समय जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया ने फोएबे लिचफील्ड और एलिस पेरी के अर्धशतकों के बदौलत बोर्ड पर 8 विकेट के नुकसान पर 258 रन पोस्ट किए। हालांकि, इस पारी के दौरान एक डरावनी घटना सामने आई, जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी आपस में टकराकर मैदान में गिर पड़े।

Sneh Rana और Pooja Vastrakar लाइव मैच में एक-दूसरे से टकराई

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 25वें ओवर घटी, जब बेथ मूनी द्वारा सही समय पर लगाए गए शॉट पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बॉउंड्री बचाने के चक्कर में बैकवर्ड पॉइंट पर स्नेह राणा (Sneh Rana) और पॉइंट पर पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) एक-दूसरे से बुरी तरह से टकरा गई। इस टकराव के बाद दोनों भारतीय ऑलराउंडर सदमे में नजर आए और प्रारंभिक इलाज के लिए मेडिकल टीम ने तुरंत मैदान में दौड़ लगाई।

यहां पढ़िए: SA vs IND 2023-24: भारत को लगा तगड़ा झटका; केप टाउन टेस्ट से पहले नेट सेशन के दौरान बुरी तरह चोटिल हुआ यह स्टार ऑलराउंडर

इस दौरान पूरे भारतीय इकट्ठा होकर दोनों की मदद करने की कोशिश में लगे थे। हालांकि पूजा वस्त्रकार (Pooja Vastrakar) को कोई चोट नहीं आई, लेकिन स्नेह राणा (Sneh Rana) काफी तकलीफ में नजर आई, और प्रारंभिक इलाज और आइस पैक लगाने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

यहां देखिए उस डरावनी घटना का वीडियो:

https://twitter.com/ViratSharm39743/status/1741039019461656911?

अगर मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए 259 रनों की जरूरत है और इस समय उनका स्कोर 45 रनों पर एक विकेट है। इससे पहले दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए सर्वाधिक पांच विकेट लिए थे, और श्रेयंका पाटिल और स्नेह राणा ने एक-एक विकेट लिया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?