‘हम सब को आपके ऊपर गर्व है’- विराट कोहली ने CWG 2022 में पदक हासिल करने वाले एथलीटों को दी शुभकामनाएं
सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विराट कोहली ने कहा कि, 'आप सब ने हमारे देश का नाम और रोशन कर दिया। सभी विजेताओं और इसमें प्रतिभाग करने वालों को मैं ढेर सारी बधाई देना चाहता हूं।
अद्यतन - Aug 9, 2022 7:33 pm

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए भारतीय एथलीटों को बधाई दी है। बता दें, इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते हैं।
इसी के साथ पदक तालिका में भारतीय टीम ने चौथे स्थान पर अंत किया। 61 पदकों के साथ यह भारत का राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पांचवा सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। साल 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में जो नई दिल्ली में आयोजित हुआ था उसमें भारतीय टीम ने अपना सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 101 पदक हासिल किए थे।
सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विराट कोहली ने कहा कि, ‘आप सब ने हमारे देश का नाम और रोशन कर दिया। सभी विजेताओं और इसमें प्रतिभाग करने वालों को मैं ढेर सारी बधाई देना चाहता हूं। हम सब को आपके ऊपर गर्व है,जय हिंद।
You have brought great laurels for our country. Congratulations to all our winners and the participants of CWG 2022. We are so proud of you. Jai Hind 🇮🇳👏 pic.twitter.com/phKMn7MMdY
— Virat Kohli (@imVkohli) August 9, 2022
भारत ने लॉन बॉल और क्रिकेट में भी इस बार पदक जीता। बता दें, महिला क्रिकेट खेल को इस टूर्नामेंट में पहली बार शामिल किया गया था और भारतीय टीम ने इस खेल में रजत पदक जीता। अगर इस टूर्नामेंट में निशानेबाजी भी होती तो शायद भारतीय टीम अपनी झोली में ज्यादा पदक हासिल कर पाते क्योंकि इस खेल में भारतीय खिलाड़ियों को हराना काफी मुश्किल है।
विराट कोहली की एशिया कप 2022 में भारतीय टीम में हुई वापसी
विराट कोहली की एशिया कप 2022 की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। बता दें, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे दौरे के लिए उन्हें आराम दिया गया था जिसके बाद इस बड़े टूर्नामेंट में उन्हें टीम में वापस बुलाया गया है।
विराट कोहली का फॉर्म पिछले कुछ समय से काफी निराशाजनक रहा है। सभी प्रशंसक यही चाह रहे होंगे कि इस बड़े टूर्नामेंट में विराट कोहली अपनी पुरानी लय में वापस आ जाए। बता दें, विराट कोहली ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक साल 2019 में जड़ा था।
एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।