ये क्या तरीका है, सरफराज खान मुंबई टीम के साथ नहीं खुद के घर करते हैं अलग से अभ्यास
सरफराज खान सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी ज्यादा ही एक्टिव।
अद्यतन - जनवरी 22, 2023 2:15 अपराह्न

इन दिनों सरफराज खान का नाम क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक पर ट्रेंड कर रहा है, जहां ये खिलाड़ी जमकर घरेलू क्रिकेट में रन बना रहा है। लेकिन उसके बाद भी दूर-दूर तक खान का चयन टीम इंडिया में नहीं हो रहा है, उसके बाद भी सरफराज हार नहीं मान रहे हैं और कड़ा अभ्यास करने में जुटे हैं।
चयन ना होने पर दे चुके हैं सरफराज खान बयान
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, इस टीम में सरफराज खान का नाम नहीं था। इसे लेकर बल्लेबाज ने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें काफी बुरा लगा था और वो सो नहीं पा रहे थे।
सरफराज खान सभी खिलाड़ियों से अलग अभ्यास करते हैं!
*सरफराज खान सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी ज्यादा ही एक्टिव।
*इसी कड़ी में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर की फैन्स के साथ शेयर।
*तस्वीर में सरफराज के घर बना बल्लेबाजी नेट्स आ रहा है नजर।
*कई मौकों पर ये खिलाड़ी अपने घर पर ही करता है अभ्यास।
ये इंस्टा स्टोरी लगाई थी सरफराज खान ने हाल ही में

इंस्टा रील पर दिखाए थे अपने रिकॉर्ड्स
ये बल्लेबाज खास अंदाज में मनाता है शतक का जश्न
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव