विराट कोहली के भाई विकास कोहली हुए गुस्सा, मीडिया पर लगा डाले गलत खबर छापने के आरोप
विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इंस्टा पर एक पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - Jan 31, 2024 1:18 pm

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन आखिरी वक्त में उन्होंने इन दोनों ही मैचों से अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद BCCI ने बताया कि किसी निजी कारणों के चलते कोहली ने नाम वापस लिया, ऐसे में खिलाड़ी को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट आने लगी और एक रिपोर्ट कोहली की मां से जुड़ी भी थी। जिसपर अब बल्लेबाज के भाई को सफाई देने पड़ी है सोशल मीडिया पर खुद।
फैन्स को आ रही थी विराट कोहली की काफी याद
दूसरी ओर टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई, इस दौरान टीम की बल्लेबाजी सुपर फ्लॉप रही। जिसके बाद सोशल मीडिया विराट कोहली का नाम Trend करने लगा और फैन्स ने लिखा कि- अगर इस टेस्ट मैच में कोहली होते तो टीम इंडिया जीत जाती है। वैसे विराट तीसरा टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है और ना ही बोर्ड की तरफ से कोई बयान आया है अभी तक।
विराट कोहली के भाई क्यों हो गए गुस्से से आग-बबूला?
*विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इंस्टा पर एक पोस्ट किया शेयर।
*पोस्ट में लिखा- मेरे माता जी की हेल्थ को लेकर झूठी खबरें सामने आ रही है।
*मेरी माता जी की तबियत ठीक है और वो फिट हैं- विकास कोहली।
*उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया की ऐसे गलत खबर ना छापे।
सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर किया है विकास कोहली ने
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं विराट कोहली के भाई
रोहित ने बल्लेबाज को लेकर दिया था बड़ा बयान
दिनेश कार्तिक ने हाल ही में रोहित शर्मा का एक इंटरव्यू लिया था, इस दौरान हिटमैन ने विराट को लेकर बड़ा बयान दिया था। रोहित ने कहा था कि विराट की फिटनेस इतनी ज्यादा शानदार है, कि उन्होंने आज तक कोहली को NCA जाते हुए नहीं देखा है। वैसे विराट ने जब भी क्रिकेट से ब्रेक लिया है, वो निजी कारणों की वजह से ही लिया है और अपने करियर में वो काफी कम ही चोटिल हुए हैं आज तक।