SM Trends: 22 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends: 22 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ENG vs IND 1st Test (Image Credit- Twitter X)
ENG vs IND 1st Test (Image Credit- Twitter X)

लीड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज 22 जून को तीसरे दिन का खेल जारी है। खेल के तीसरे दिन को लेकर बीसीसीआई और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कुछ ट्वीट और वीडियो शेयर की है। साथ ही विकेटकीपर ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच ले लिए हैं। वह अब भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

साथ ही हैरी ब्रूक ने प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ एक शानदार शाॅट खेला है, जो सीधे छक्के के लिए गया। इसके अलावा आरसीबी के हेड कोच एंडी प्लावर की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह ऋषिकेश में योग करते हुए नजर आ रहे हैं।

22 जून के SM Trends पर डालिए एक नजर

close whatsapp