SM Trends: 7 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 7 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आईसीसी ने आज यानी 7 फरवरी को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ऑफिशियल सॉन्ग को जारी कर दिया है।

SM Trends Of 7 Feb
SM Trends Of 7 Feb

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। इस मैच में इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सभी विकेट खोकर 248 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

वहीं इस समय श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 257 रन बनाए। मेजबान की ओर से कुसल मेंडिस ने 85* रनों की पारी खेली, जबकि दिनेश चांडीमल ने 74 रनों का योगदान दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया इस समय काफी अच्छी स्थिति में है।

जबकि स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान शतक जड़ा। स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 36वां शतक लगाया, जो किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे अधिक शतक है।

आईसीसी ने आज यानी 7 फरवरी को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ऑफिशियल सॉन्ग को जारी कर दिया है। बता दें कि, यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। कुल 8 टीमों को इस टूर्नामेंट में आपस में जबरदस्त क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है।

 

 

 

 

close whatsapp