Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 17 जून के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

बांग्लादेश बनाम नेपाल मुकाबले में स्पिनर संदीप लामिछाने ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया

Social Media Trends
Social Media Trends

बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के वालीबॉल खेलने का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी Beach पर volleyball खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट डांस करते हुए भी नजर आए। टीम के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिखी। बता दें कि भारतीय टीम 20 जून को अफगानिस्तान, 22 को बांग्लादेश और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी।

वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 37वें मुकाबले में बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। इस दौरान मुकाबले में नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इतिहास रचते हुए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बनने का कारनामा किया है। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले नेपाल के पहले खिलाड़ी है।

इसके अलावा नेपाल बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली। रोहित पौडेल और तंजीम दोनों एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे को धक्का भी मारा। जिसके बाद बाकी खिलाड़ियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

वहीं बांग्लादेश बनाम नेपाल के मैच से एक फैन का वीडियो काफी वायरल रहा है। नेपाल टीम के इस फैन ने बांग्लादेश का विकेट गिरने के बाद जश्न में पूल में ही छलांग लगा दी। इस दौरान इस फैन का उत्साह देखने लायक था। हालांकि, नेपाल मुकाबला हार गई।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp