कैमरा देख तिलमिलाए कप्तान रोहित शर्मा, गुस्से में अपनी कार की तरफ लगाई दौड़! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कैमरा देख तिलमिलाए कप्तान रोहित शर्मा, गुस्से में अपनी कार की तरफ लगाई दौड़!

सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो हो रहा है वायरल।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

इस समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है, जिसका कारण है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट मैच जीतना और इस दौरान शानदार फैसले लेना। वहीं अब तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने में थोड़ा समय है और कुछ खिलाड़ी अपने घर लौट गए हैं, इस बीच रोहित का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया सीरीज जीत की ओर है

जी हां, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने पहले 2 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर और दिल्ली में खेले थे, जहां इन दोनों टेस्ट मैचों को भारत ने जीता और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। अब अगर टीम 1 मार्च से इंदौर में खेलने जाने वाला तीसरा मैच भी अपने नाम कर लेती है, तो सीरीज जीत जाएगी।

शायद कप्तान रोहित शर्मा को कैमरा और लाइट नहीं पसंद!

*सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो हो रहा है वायरल।
*इस वीडियो में रोहित अपनी वाइफ के साथ एयरपोर्ट पर आए नजर।
*लेकिन इस दौरान कैमरा देख थोड़ा गुस्सा हो गए कप्तान हिटमैन।
*जिसके बाद तुरंत दौड़ लगाकर अपनी कार में जा कर बैठे रोहित।

कप्तान रोहित शर्मा का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पहले वनडे में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे हिटमैन

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां पहले वनडे मैच से रोहित शर्मा ने ब्रेक लिया है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करेंगे।

वनडे सीरीज के लिए कुछ इस तरह है टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp