WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स द्वारा तारा नॉरिस को बाहर का रास्ता दिखाने से खुश नहीं हैं अंजुम चोपड़ा
डब्लूवी रमन ने कहा अगर DC के मेग लैनिंग कप्तान हैं, तो उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
अद्यतन - दिसम्बर 9, 2023 4:03 अपराह्न

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और क्रिकेट एक्सपर्ट अंजुम चोपड़ा (Anjum Chopra) इस चीज को देखकर काफी हैरान है कि आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) से पहले तारा नॉरिस (Tara Norris) को रिलीज कर दिया।
आपको बता दें, तारा नॉरिस (Tara Norris) उन तीन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हे दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था।
अंजुम चोपड़ा ने स्पोर्ट्स18 पर कहा, “यह देखकर मुझे काफी हैरानी हो रही है, क्योंकि तारा नॉरिस ने पिछले सीजन में दिल्ली टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन अगर उन्होंने तारा नॉरिस को रिलीज किया है, तो इसका मतलब यह है कि फ्रेंचाइजी किसी दूसरे एसोसिएट खिलाड़ी को अपने स्क्वॉड में शामिल करना चाहते हैं, जिससे वो 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल सकें।
यहां देखें: WPL 2024 Auction Live
अगर दिल्ली को टैलेंट के ऊपर निवेश करना है, तो फिर वे किसी भारतीय टैलेंट के ऊपर बोली लगाएंगे ताकि भविष्य के लिए टीम और भी बेहतर हो सके। मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है तो लैनिंग दिल्ली टीम को ज्यादा से ज्यादा समय दे पाएंगी।”
डब्लू वी रमन ने भी दिल्ली कैपिटल्स टीम को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया
डब्लूवी रमन ने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक लगभग सभी चीज सही की है। टीम काफी बैलेंस है और मुझे लगता है वो किसी दूसरे कीपर एक बैकअप कीपर के ऊपर बोली लगा सकते हैं। मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें उमा छेत्री पर होगी।
वे सभी दिल थामकर इंतजार कर रहे थे जब मेग लैनिंग ने अपने संन्यास की घोषणा की कि क्या वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रही हैं? नहीं, ऐसा नहीं हुआ इसलिए यह उनके लिए राहत की बात है। यदि आपके पास मेग लैनिंग टीम का नेतृत्व करना जारी रखती है, तो मुझे लगता है कि आपको बहुत सी चीजों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।”