AUS vs IND: एक नहीं बल्कि दो बार Floodlights हुई बंद, टीम इंडिया के गेंदबाज हुए नाराज, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs IND: एक नहीं बल्कि दो बार Floodlights हुई बंद, टीम इंडिया के गेंदबाज हुए नाराज, आप भी देखें वीडियो

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं और मेजबान अभी भी 94 रन से पीछे है।

AUS vs IND (Pic Source-X)
AUS vs IND (Pic Source-X)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि इस मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे भारतीय टीम के गेंदबाज काफी नाराज दिखे। दरअसल मैच के दौरान दो बार लाइट पूरी तरीके से बंद हो गई थी और भारतीय गेंदबाजों को इसके बाद काफी गुस्से में देखा गया।

खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के ऊपर दबाव डाला। मेजबान की ओर से घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारत के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। मिचेल स्टार्क ने इस मैच में 6 विकेट झटके जिसकी वजह से टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 180 रन पर ऑलआउट हो गई।

दूसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन एकदम से फ्लडलाइट बंद हो गई। हालांकि थोड़ी देर के बाद उसे फिर से शुरू कर दिया गया। कुछ मिनट बाद ही यह घटना फिर से देखने को मिली जिससे तमाम खिलाड़ी काफी निराश दिखे खासतौर पर भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा। इन्हीं सब चीजों के बीच में पूर्व खिलाड़ी डेविड वार्नर को कमेंट्री करते समय मजाकिया मोड में देखा गया। डेविड वार्नर ने कमेंट्री करते समय कहा कि, ‘लगता है किसी ने बिल नहीं भरा है।’

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया की ओर से युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। नीतीश के अलावा केएल राहुल ने 37 रनों का योगदान दिया जबकि शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 22 रन की पारी खेली जबकि ऋषभ पंत 21 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं और मेजबान अभी भी 94 रन से पीछे है। उस्मान ख्वाजा 13 रन बनाकर आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा का विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटका। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की ओर से Nathan McSweeney 38* रन बना चुके हैं जबकि मार्नस लाबुशेन 20* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?