मैदान पर ‘खास’ फैन को देख रिंकू सिंह की खुशी हुई आउट ऑफ कंट्रोल, वीडियो ने लगाई आग
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मैच के बीच से एक वीडियो आया सोशल मीडिया पर।
अद्यतन - Nov 27, 2023 5:21 pm

वर्ल्ड कप फाइनल की हार के गम से सभी फैन्स को रिंकू सिंह ने बाहर निकाला है, जहां ये बल्लेबाज हर मैच में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जिसे देख फैन्स इस खिलाड़ी को अगला सुपरस्टार बता रहे हैं, तो दूसरी ओर मैदान से रिंकू का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें इस खिलाड़ी का ध्यान एक पोस्टर पर गया है, जिसपर काफी मजेदार लाइन लिखी हुई है।
दोनों टी20 मैच में किया रिंकू सिंह ने कमाल
रिंकू सिंह ने अभी तक टीम इंडिया के लिए टी20 प्रारूप में ही डेब्यू किया है, वहीं अपने चयन को ये खिलाड़ी हर मैच में सही साबित कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले 2 टी20 मैचों में इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर बोला है, पहले मैच में रिंकू ने टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर जिताया था। तो दूसरे टी20 मैच में रिंकू ने सिर्फ 9 गेंदों पर 31 रन ठोक दिए थे और चौके-छक्कों की बारिश कर दी थी।
रिंकू सिंह का ध्यान किसकी तरफ था मैदान पर?
*इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मैच के बीच से एक वीडियो आया सोशल मीडिया पर।
*इस वीडियो में रिंकू एक पोस्टर को देखकर हंसते हुए आए हैं नजर।
*वहीं इस पोस्टर पर लिखा था- रिंकू सिंह इंडिया का बच्चा।
*कुछ ही देर में काफी वायरल भी हो गया था ये वाला वीडियो।
ये वीडियो सामने आया है रिंकू सिंह का सोशल मीडिया पर
टीम की जीत के बाद रिंकू का इंस्टाग्राम पर पोस्ट
KKR के साथ ही रहेगा ये खिलाड़ी
दूसरी ओर KKR टीम लगातार रिंकू सिंह पर भरोसा दिखा रही है, जहां IPL 2024 में भी रिंकू आपको KKR टीम से ही खेलते हुए नजर आएंगे। इस साल युवा बल्लेबाज ने कई सारी अहम पारियां खेली थी, साथ ही 5 गेंदों पर 5 छक्के मारने के बाद से वो सबसे ज्यादा खबरों में आ गए थे। जिसके कुछ समय बाद आयरलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में उनका चयन हुआ था और फिर वो एशियन गेम्स में गई भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।