कप्तान Rohit पर फिटनेस का भूत हुआ सवार, कड़ी मेहनत के बीच ना दिन देख रहे हैं और ना रात - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान Rohit पर फिटनेस का भूत हुआ सवार, कड़ी मेहनत के बीच ना दिन देख रहे हैं और ना रात

Rohit Sharma ने अब खुद को पूरी तरह फिट करने की कसम खा ली है।

Rohit Sharma (Image Credit- X)
Rohit Sharma (Image Credit- X)

इन दिनों टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma पर फिट होने का भूत सवार हुआ है, साथ ही ऐसा लग रहा है कि रोहित ने साल भर का वर्क आउट कुछ दिनों में कर लिया है। जहां रोहित खुद को फिट करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिससे जुड़ी अब एक नई तस्वीरें फैन्स शेयर कर रहे हैं सोशल मीडिया पर।

फिटनेस ही बचा सकती है कप्तान Rohit की जगह

जी हां, हेड कोच गंभीर ने साफ कर दिया था कि, अगर रोहित और विराट फिट रहते हैं तो दोनो लंबे समय तक टीम इंडिया से खेल सकते हैं। ऐसे में कप्तान Rohit Sharma को फिटनेस का महत्व पता चल गया है, जिसके बाद वो खुद का वजन कम करने में लगे हैं और जमकर पसीना बहा रहे हैं इन दिनों। वैसे खराब फिटनेस के चलते फैन्स ने रोहित को एक नाम दे रहा है, साथ ही बीच मैच से रोहित के निकले हुए पेट की खूब तस्वीरें वायरल होती है।

कप्तान Rohit और फिट होने के लिए उनकी ये दौड़…

*कप्तान Rohit Sharma ने अब खुद को पूरी तरह फिट करने की कसम खा ली है।
*इसी कड़ी में हिटमैन की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई तेजी से वायरल।
*इन तस्वीरों में फिर से पार्क में स्पॉट हुए रोहित, इस दौरान लगा रहा थे ये खिलाड़ी दौड़।
*पहले से काफी पतले भी नजर आए रोहित, टेस्ट सीरीज के लिए चल ही रही ये कड़ी मेहनत।

अब ये तस्वीरें सामने आई है कप्तान Rohit

दोस्तों के साथ GYM में भी कर रहे हैं कड़ी मेहनत

रैना ने दिया था हाल ही में बड़ा बयान

जल्द ही Duleep Trophy का आगाज हो जाएगा, लेकिन इस टूर्नामेंट में ना रोहित खेल रहे हैं और ना ही विराट कोहली। बोर्ड इन खिलाड़ियों का वर्कलोड नहीं बढ़ाना चाहता था, इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। लेकिन पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना इस बात से खुश नहीं है, रैना का कहना है कि- टीम इंडिया ने काफी समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, ऐसे में मेरे हिसाब से रोहित और विराट को Duleep Trophy खेलनी चाहिए थे और दोनों को इससे मदद मिलती।

close whatsapp