विराट कोहली के फॉर्म को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- ऑरेंज कैप तो अब... - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के फॉर्म को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- ऑरेंज कैप तो अब…

मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने 49 गेंदो में 82* रनों की पारी खेली।

Virat Kohli Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

विराट कोहली ने आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज शानदार अंदाज में किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली ने 49 गेंदो में 6 चौके और 5 छक्को की मदद से 82* रनों की धुआंधार पारी खेली। आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले चर्चा जोरों पर थी कि शायद विराट कोहली 2016 के आईपीएल फॉर्म को इस सीजन दोहरा सकते हैं?

फैंस समेत कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली की पारी के दीवाने हो गए हैं। इसी बीच क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि इस सीजन विराट कोहली 2016 वाले फॉर्म को दोहरा सकते हैं और साथ ही में ऑरेंज कैप भी अपने आम कर सकते हैं।

विराट कोहली को लेकर आकाश चोपड़ा की बड़ी भविष्यवाणी

विराट कोहली ने पिछले साल एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 करियर की पहली सेंचुरी जड़ी थी। विराट एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 दोनों ही टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

विराट कोहली इस वक्त बिना किसी दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली की शानदार पारी के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘विराट कोहली की पारी के बाद ऐसा लग रहा है कि वह इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में रहेंगे। 2016 और इस सीजन में थोड़ी समानताएं नजर आ रही है।’

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘वह 2016 आईपीएल शुरू होने के 6 महीने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार फॉर्म में थे। और इस साल भी वैसा ही है। फाफ डु प्लेसिस आक्रमक नजर आ रहे हैं। वह तेजी से शुरूआत करते हैं और फिर उसके बाद विराट कोहली खेल पर पकड़ बनाते हैं। जब आप चेज करते हैं और खासकर जब वह चिन्नास्वामी का ग्राउंड हैं। तब एक और एक दो नहीं एक और एक 11 हो जाता है।’

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मुकाबला 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में होगा। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ईडन गार्डन के मैदान पर भी एक बड़ी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।’

 

close whatsapp