टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का साथ नहीं छोड़ रहे हैं कप्तान Rohit, अब कराया खास फोटोशूट
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर कप्तान Rohit की कुछ तस्वीरें आई हैं सामने।
अद्यतन - Jul 1, 2024 11:00 am

जब से कप्तान Rohit ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया है, तब से उनकी खुशी देखने लायक है। साथ ही हिटमैन ट्रॉफी का साथ नहीं छोड़ रहे हैं, जिसके नजारे अभी तक कई बार देखने को मिल गए हैं। इस बीच अब टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर कप्तान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो आपको काफी पसंद आएगी।
ट्रॉफी को साथ में लेकर सो गए थे कप्तान Rohit
जी हां , टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान Rohit ने इंस्टा स्टोरी शेयर की थी, इस इंस्टा स्टोरी में हिटमैन की एक तस्वीर थी। इस तस्वीर में वो सुबह सो कर उठे थे, वहीं उनके पास वर्ल्ड कप की ट्रॉफी और मेडल रखी थी। साथ ही उन्होंने तस्वीर के नीचे गुड मॉर्निंग लिखा, ऐसे में ये इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हुई थी।
कप्तान Rohit का नया फोटोशूट नहीं देखा क्या आपने?
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर कप्तान Rohit की कुछ तस्वीरें आई हैं सामने।
*जहां इन नई तस्वीरों में हिटमैन भारतीय टीम की जर्सी में आ रहे हैं नजर।
*साथ ही इस दौरान उन्होंने हाथ में पकड़ी हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी।
*वहीं कैप्शन में फैन्स के साथ-साथ कप्तान और खिताब जीतने के बारे में लिखा है।
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर कप्तान Rohit की तस्वीरें हुई हैं पोस्ट
रोहित ने खुद भी एक खास पोस्ट किया था शेयर
दूसरी ओर खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया था, जो इस वक्त सुपर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित की तस्वीर थी, जिसमें वो जमीन पर लेटे हुए थे। साथ ही उन्होंने फैन्स के साथ अपनी भावना शेयर की थी और बताया था की खिताब जीतने के बाद उनको कैसा लग रहा है। वहीं अब उनकी वाइफ यानी की रितिका ने भी एक खास पोस्ट शेयर की है और वो भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है इस वक्त।