TV पर बेटा Angad भी देख रहा था, पापा जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

TV पर बेटा Angad भी देख रहा था, पापा जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी

अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने आज लिए कुल 6 विकेट।

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

जिस मैदान पर जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर का टेस्ट डेब्यू किया था, उसी मैदान पर बुमराह ने आज आग उगलती हुई गेंदबाजी की है और फैन्स का दिल जीत लिया है। वहीं बुमराह की गेंदबाजी ने टीम का काम केप टाउन में आसान बना दिया है, इस बीच बुमराह की वाइफ की एक इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है और ये क्यूट इंस्टा स्टोरी आपको भी काफी ज्यादा पसंद आने वाली है।

Aiden Markram का बल्ला जमकर बोला

अभी तक टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दूसरा टेस्ट मैच गेंदबाजों के नाम रहा था, लेकिन अब Aiden Markram की पारी ने इसे बल्लेबाजों का भी खेल बना दिया है। जहां Aiden Markram ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की, इस दौरान बल्लेबाज ने 106 रनों की दमदार पारी खेली और इस दौरान उन्होंने कई चौके और छक्के भी जड़े।

पापा जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर थी बेटे Angad की पूरी नजर

*अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने आज लिए कुल 6 विकेट।
*जिसके बाद बुमराह की वाइफ संजना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी की शेयर।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में बेटे Angad का दिख रही है पीछे से झलक।
*साथ ही संजना ने तस्वीर की ऊपर एक संदेश के साथ लगाया दिल वाला इमोजी।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है आज जसप्रीत बुमराह की वाइफ ने

आज बुमराह खुश तो बहुत होंगे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

टीम इंडिया को मिला कितने रनों का टारगेट?

वहीं आज इस दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा ही दिन है, साथ ही खेल को देखकर ऐसा लग रहा है कि मैच आज ही खत्म हो जाएगा। वहीं आज सुबह से ही दोनों टीमें एक-दूसरे पर बारी-बारी से हावी रही, एक तरफ बुमराह विकेट निकाल रहे थे तो दूसरी ओर Aiden Markram तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे। अब अफ्रीका टीम की दूसरी पारी खत्म हो गई है, जहां मेजबान टीम 176 रन बनाकर आउट हो गई है। ऐसे में भारतीय टीम को 78  रनों का टारगेट मिला है। ऐसे में टीम इंडिया इस टारगेट को जल्द से जल्द हासिल कर, सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। इस दौरे पर टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी, तो वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से जीती थी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?