सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ भारत में मुकाबलों के ब्रॉडकास्टिंग की डील साइन की - क्रिकट्रैकर हिंदी

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ भारत में मुकाबलों के ब्रॉडकास्टिंग की डील साइन की

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम को 2026-27 और 2030-31 में न्यूजीलैंड का दौरा करना है।

Newzealand Team (Pic Source-Twitter)
Newzealand Team (Pic Source-Twitter)

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के साथ अगले 7 साल तक भारत में अपने सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के प्रसारण के लिए एक डील साइन की है। बता दें, इस समय न्यूजीलैंड के सभी मैच भारत में अमेजॉन प्राइम के जरिए प्रसारित किए जा रहे हैं, हालांकि प्राइम के साथ डील गर्मियों में खत्म हो जाएगी।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम को 2026-27 और 2030-31 में न्यूजीलैंड का दौरा करना है। यह सौदा 1 मई 2024 से लागू होगा और 30 अप्रैल 2021 तक चलेगा जिसमें सोनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी SonyLiv पर देखने के लिए मैच भी उपलब्ध होंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव Scott Weenink ने इस डील को लेकर अपना पक्ष रखा है और वो खुद इस बात से काफी खुश है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट को इस डील से काफी लाभ मिलेगा।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक Scott Weenink ने कहा कि, ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के साथ हमारी डील हो गई है और हम सब काफी खुश हैं। उनके पास दुनिया को तेजी से बदलने की काबिलियत है और NZC भी इस डील से काफी खुश है।’

यह एक महत्वपूर्ण कमर्शियल समझौता है: NZC के GM कमर्शियल क्रिस स्मिथ

न्यूजीलैंड क्रिकेट के GM कमर्शियल क्रिस स्मिथ ने भी इस डील को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि, ‘यह कहना उचित है कि यह एक महत्वपूर्ण कमर्शियल समझौता है। सोनी की भारतीय बाजार में लाइनर और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर बड़ी उपस्थित है और हम एक लंबी और बड़ी साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं। इन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए SPNI टीम के साथ काम करने का यह एक शानदार अनुभव रहा है।’

अब न्यूजीलैंड के सभी मैच SonyLiv पर देखे जा सकते हैं। इससे पहले अमेजॉन प्राइम पर न्यूजीलैंड टीम के कई महत्वपूर्ण मैच प्रसारित किया जा चुके हैं। हालांकि अब तमाम भारतीय फैंस SonyLiv पर इसका लुफ्त उठा सकते है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?