IND vs AUS: 'क्योंकि आप लोग एसी बॉक्स में बैठे हैं' - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद Mohammed Shami ने Harsha Bhogle को दिया मजेदार जबाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ‘क्योंकि आप लोग एसी बॉक्स में बैठे हैं’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद Mohammed Shami ने Harsha Bhogle को दिया मजेदार जबाव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शमी ने 5 विकेट झटके हैं। 

Harsha Bhogle and Mohammed Shami (Image Credit- Twitter)
Harsha Bhogle and Mohammed Shami (Image Credit- Twitter)

IND vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में जारी पहले वनडे मैच में भारत की ओर से मोहम्मद सिराज की जगह खेल रहे मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए हैं।

शमी ने 10 ओवर में 51 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श (4), स्टीव स्मिथ (41), मार्कस स्टोइनिस (29), मैथ्यू शाॅर्ट (2) और सीन एबाॅट (2) का विकेट निकाला। तो वहीं जब ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त हुई तो शमी जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले को एक मजेदार जबाव देते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि मैच की पहली पारी के खत्म होने के बाद मिड इनिंग ब्रेक के दौरान भोगले ने शमी से पूछा- क्या तुम्हें आज गर्मी महसूस हो रही थी? तो इस सवाल का जबाव देते हुए शमी ने हंसते हुए हर्षा भोगले को कहा- हाँ शायद, क्योंकि आप लोग एसी बॉक्स में बैठे हैं, हम ग्राउंड पर थे।

देखें शमी का ये मजेदार जबाव

पहले वनडे में भारत जीत के करीब

दूसरी ओर आपको इस पहले वनडे मैच का हाल बताएं तो ऑस्ट्रेलिया को 276 रनों पर समेटने के बाद जीत के करीब नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक भारत ने मैच में 41 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं और भारत को जीत के लिए 48 रनों की जरूरत है।

क्रीज पर इस समय केएल राहुल 30 और सूर्यकुमार यादव 30 रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं इससे पहले ओपनर शुभमन गिल (74) और ऋतुराज गायकवाड़ (71) ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। हालांकि, चोट से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके के 3 रन बनाकर रनआउट हुए तो ईशान किशन 18 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर जोश इंग्लिश को कैच थमा दे बैठे।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Mohammed Shami ने किया ये बड़ा कारनामा, 16 साल बाद हुआ ऐसा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?