AUS-W vs SA-W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा, 26 वर्षीय युवा क्रिकेटर टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS-W vs SA-W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा, 26 वर्षीय युवा क्रिकेटर टीम में शामिल

15 फरवरी से खेला जाएगा यह मैच

Australia Women Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Australia Women Cricket Team (Image Credit- Twitter)

South Africa Women tour of Australia, 2024: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। दो मैचों बाद 1-1 की बराबरी पर खड़ी वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज 10 फरवरी को सिडनी में खेला जा रहा है।

तो वहीं इस वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच में 15 फरवरी से लेकर 18 फरवरी के बीच वाका, पर्थ में होने जा रहा है। दूसरी ओर, इस मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस 14 सदस्यीय टीम में मैनेजमेंट ने 26 वर्षीय युवा क्रिकेटर को टीम में शामिल किया है।

इस युवा क्रिकेटर को मिली टीम में जगह

बता दें कि इस टीम में 26 वर्षीय युवा स्पिन युवा ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) को शामिल किया गया है। वह आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के लिए साल 2021 में खेलती हुई नजर आई थी। इसके बाद वह ACL इंजरी के चलते क्रिकेट से दूर थी, लेकिन पिछले साल दिसंबर में उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।

तो वहीं सोफी को टीम में शामिल करने को लेकर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के सेलेक्टर Shawn Flegler ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- यह एक अच्छी काॅल है। वह बीते सालों में काफी कुछ झेल चुकी है। वह काफी भावुक है, लेकिन उसने पिछले 1 साल में काफी मेहनत की है। इस दौरान वह हमारे लिए कुछ बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेल पाई।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम:

एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गर्थ, अलाना किंग, पोएब लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, जेस जोनासेन, बेथ मूनी, एलिसे पैरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेरहम।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?