आईपीएल के इस सीजन के लिए केकेआर की कप्तानी के लिए सौरव गांगुली ने बतायी अपनी पसंद
अद्यतन - Feb 26, 2018 12:03 pm

इंडियन प्रीमियर लीग का 11 वां सीजन भले ही शुरू में होने अभी थोडा समय बचा हो लेकिन टीमों के नजरिये से देखा जाए तो उनके लिए समय नहीं है क्योंकी यदि इस आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना है तो अभी से रणनीति को बनाना होगा लेकिन अभी तक इस कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस सीजन के लिए अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है.
क्रिस लिन का नाम चला था
कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन का नाम कोलकाता टीम की कप्तानी के लिए चला था लेकिन न्यूज़ीलैंड में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के फाइनल मैच में लिन एकबार फिर से अपने कंधे को चोटिल कर बैठे थे जिसके बाद उन्हें पहले पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लेना पडा साथ ही कप्तानी की दौड़ से भी वे बाहर हो गयें थे.
गांगुली ने बताई अपनी पसंद
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता नाईट राइडर्स टीम की कप्तानी करने के लिए जिस खिलाड़ी को अपनी पसंद बताया वह विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा है इसके अलावा गांगुली ने दिनेश कार्तिक को भी इस पद के लिए भी योग्य बताया लेकिन कार्तिक पहली बार कोलकाता की टीम से खेल रहे है.
उथप्पा भी करना चाहते है कप्तानी
रोबिन उथप्पा जो कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम से पिछले 4 साल से खेल रहे है उन्होंने इस इजन टीम की कप्तानी सँभालने के लिए अपनी इच्छा को जाहिर किया है और इसी पर उथप्पा ने कहा कि “यदि मुझे कप्तानी करने का अवसर दिया जाता है तो ये मेरे लिए काफी सम्मान की बात होगी टीम जो भी निर्णय लेगी मैं उसमे अपना 110 प्रतिशत देने की कोशिश करूँगा.” इस इजन कोलकाता की टीम ने कुछ बड़े नाम शामिल किये है जिसमे मिचेल स्टार्क, मिचेल जॉनसन जैसे खिलाड़ी शामिल है, लेकिन यदि इस सीजन में किसी टीम ने सबसे कम खिलाड़ियों की टीम बनायीं है तो वह कोलकाता की है जिसमे सिर्फ 19 खिलाड़ी ही है.