घटिया प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान टीम की, दादा कैसे तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं?
वर्ल्ड कप कवर करने आए पाकिस्तानी पत्रकार ने की दादा से बात।
अद्यतन - नवम्बर 13, 2023 5:40 अपराह्न

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के बाद सबसे ज्यादा निराश पाकिस्तान टीम ने किया है, बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने आगाज शानदार किया था। लेकिन फिर पाक टीम की गाड़ी जीत की पटरी से ऐसे उतरी की, पूरा का पूरा गणित ही बिगड़ गया। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो पाक टीम की तारीफ करते हुए नजर आए हैं।
कैसा रहा पाकिस्तान टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023?
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाक टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 का आगाज शानदार हुआ था, जहां इस टीम ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था। लेकिन उसके बाद सब कुछ बदल गया, पहले टीम इंडिया फिर ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद साउथ अफ्रीका के साथ-साथ अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को हरा दिया। यहां से पाक टीम के लिए परेशानी बढ़ गई, जिसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया। लेकिन तब कर काफी देर हो गई थी और ये टीम अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड से भी हारी थी।
दादा ने पाकिस्तान टीम की तारीफ कैसे कर दी?
*वर्ल्ड कप कवर करने आए पाकिस्तानी पत्रकार ने की दादा से बात।
*इस दौरान इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने की पाकिस्तान टीम की तारीफ ।
*पाक टीम काफी मजबूत है, थोड़े से Adjustment की जरूरत है-गांगुली।
*सौरव गांगुली ने कहा की पाकिस्तान देश में क्रिकेट का काफी टैलेंट है।
पाक टीम को लेकर सौरव गांगुली का बयान
शुरू हुआ अब इस टीम में इस्तीफों का दौर
वहीं पाक टीम के खराब प्रदर्शन से PCB इस वक्त काफी ज्यादा खफा है, सबसे पहले बीच वर्ल्ड कप में इंजमाम-उल-हक ने सेलेक्टर पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां Morne Morkel ने भी गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही कुछ खबरों की माने तो बाबर आजम की भी सफेद गेंद की कप्तानी छोड़ने का प्लान कर रहे हैं, जिसके बाद शाहीन और रिजवान का नाम कप्तान बनने के लिए तेजी से आगे आ रहा है।