क्या सौरव गांगुली छोड़ने वाले है बीसीसीआई का साथ? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या सौरव गांगुली छोड़ने वाले है बीसीसीआई का साथ?

साल 2019 में सौरव गांगुली को बनाया गया था बीसीसीआई अध्यक्ष।

Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)
Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 1 जून को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक इमोशनल ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि वो अपनी जिंदगी में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक खास संदेश जारी करने के साथ उन्होंने अपने फैंस से समर्थन मांगा और कहा कि वह आज एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। उनका अगला कदम क्या होगा इसको लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिली है।

गांगुली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “साल 1992 में मैंने अपनी क्रिकेट जर्नी की शुरुआत की थी 2022 मेरे क्रिकेट करियर के 30 साल पूरे होने का साल है। तब से अब तक क्रिकेट ने मुझे काफी कुछ दिया है। सबसे अहम कि इसने मुझे आप सभी का समर्थन दिलाया है।

मैं हर एक समर्थक का आज शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने भी मेरी इस यात्रा में भागीदारी दी और मुझे वहां पहुंचाया जहां आज हूं। आज मैं एक ऐसी चीज को शुरू करने की योजना बना रहा हूं जिससे मुझे उम्मीद है कि काफी सारे लोगों को फायदा पहुंचेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे जीवन के इस नए अध्याय में आपका साथ मिलेगा।”

यहां देखिए सौरव गांगुली का वो ट्वीट

सौरव गांगुली के इस ट्वीट को देखकर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ फैंस ने तो इतना तक कह दिया है कि उन्होंने बीसीसीआइ का पद छोड़ने का मन बना लिया है। कहीं-कहीं से ये खबरें भी आने लगी थी कि गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वो कोई राजनितिक पार्टी से जुड़ने जा रहे हैं।

हालांकि इन सब खबरों को बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने पूरी तरीके से खारिज कर दिया है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि गांगुली ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट की 188 पारियों में 42.17 की औसत और 51.25 के स्ट्राइक रेट से 7212 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 35 अर्धशतक और 16 शतक जड़े हैं। वहीं उन्होंने भारत के लिए 311 वनडे मुकाबलों में 41.02 की औसत और 73.70 के स्ट्राइक रेट से 11363 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में भी उनके नाम 22 शतक दर्ज है।

close whatsapp