पहली बार दक्षिण अफ्रीका में नहीं होगा IPL ब्रॉडकास्ट, सामने आई बड़ी वजह
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत आज यानी 31 मार्च से हो रही है।
अद्यतन - Mar 31, 2023 3:39 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत आज यानी 31 मार्च से हो रही है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि इस बेहतरीन टूर्नामेंट का मजा दक्षिण अफ्रीकाई लोग नहीं उठा पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सुपरस्पोर्ट ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की कि जून 2022 में वायकॉम 18 के लिए उप-सहारा अफ्रीकी अधिकार होने के बाद कंपनी ने टूर्नामेंट के 16वें संस्करण के अधिकार हासिल नहीं किए हैं।
बता दें, समूह ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में ब्रॉडकास्ट अधिकारों को अपने नाम किया है। हालांकि इन क्षेत्रों के दर्शक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सभी मैचों का लुफ्त उठा पाएंगे क्योंकि क्षेत्रीय प्रसार ने वायकॉम 18 के साथ एक सौदा किया है। वहीं सुपरस्पोर्ट या दक्षिण अफ्रीका की किसी भी अन्य कंपनी ने इस तरह के सौदे से पूरी तरह से इंकार कर दिया और इसी वजह से वहां के प्रशंसक इस बार टीवी में IPL के मुकाबलों का लुफ्त नहीं उठा पाएंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा IPL 2023 का पहला मुकाबला
सुपरस्पोर्ट के प्रवक्ता ने ESPNक्रिकइंफो को बताया कि, ‘सुपरस्पोर्ट के पास इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार थे। अधिकारों के अगले चक्र के लिए अधिकार धारक के साथ काफी बातचीत हुई लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला और इसी वजह से सुपरस्पोर्ट IPL के इस संस्करण का प्रसारण नहीं करेगा।’
यह सच में काफी हैरान कर देने वाली बात है क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में कुल 15 दक्षिण अफ्रीकाई खिलाड़ी खेलेंगे। फाफ डु प्लेसिस से कगिसो रबाडा तक तमाम खिलाड़ी इस में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमें यही चाहेंगी कि वो इस बेहतरीन टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से करें।