नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम 10 ओवर में 100 से ज्यादा रन जड़े, धर्मशाला में होने वाला है अभी तक का सबसे रोमांचक चेज - क्रिकट्रैकर हिंदी

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम 10 ओवर में 100 से ज्यादा रन जड़े, धर्मशाला में होने वाला है अभी तक का सबसे रोमांचक चेज

स्कॉट एडवर्ड्स ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 69 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 78* रनों की जबरदस्त पारी खेली।

SA vs NED (Pic SOurce-Twitter)
SA vs NED (Pic SOurce-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अभी तक उनका यह फैसला काफी सही साबित हुआ है और टीम ने लगातार अंतराल में नीदरलैंड के विकेट झटके हैं।

बता दें, बारिश की वजह से यह मैच देरी से शुरू हुआ था और इसी वजह से यह 43-43 ओवर का मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है। नीदरलैंड टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। मैक्स ओ’दाऊद भी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए और 25 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

कॉलिन एकरमेन ने 13 रनों का योगदान दिया जबकि तेजा निदामनुरु ने 20 रन बनाए। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 37 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रनों की पारी खेली। हालांकि टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 69 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 78* रनों की जबरदस्त पारी खेली और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले जीतने के लिए 246 रन बनाने होंगे

उन्होंने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स के अलावा रूलोफ़ वैन डेर मर्व ने 19 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 29 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इन दोनों ने 8वें विकेट के लिए 64 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। अंत में आर्यन दत्त ने 9 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 29 रनों की नाबाद पारी खेली। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 8 विकेट खोकर 245 रन बनाए।

बता दें, अगर दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 43 ओवर में 246 रन बनाने होंगे। टीम की ओर से अनुभवी गेंदबाज कगिसो राबाडा ने 9 ओवर में 56 रन देखकर दो विकेट अपने नाम किया जबकि मार्को जानसेन ने आठ ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?